मध्य प्रदेशसिंगरौली

देवसर विधानसभा को बजट में बड़ी सौगात, सिंगरौली जिले को 301 करोड़ रुपये की मंजूरी

सिंगरौली- देवसर विधानसभा क्षेत्र को प्रदेश बजट में बड़ी सौगात मिली है। सिंगरौली जिले के विभिन्न सड़क एवं विकास कार्यों के लिए कुल 301 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इस राशि से जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में आधारभूत संरचना को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए जाएंगे।

जारी सूची के अनुसार सिंगरौली जिले में 267 से 305 क्रमांक तक दर्ज अनेक मार्गों के निर्माण एवं उन्नयन कार्यों को स्वीकृति दी गई है। इनमें बस्तियों को मुख्य मार्गों से जोड़ने, आदिवासी क्षेत्रों तक पहुंच मार्ग विकसित करने, बाईपास सड़कों के निर्माण तथा संपर्क सड़कों के सुदृढ़ीकरण जैसे कार्य शामिल हैं। इससे आवागमन सुगम होगा और क्षेत्रीय विकास को गति मिलेगी।

देवसर विधायक राजेंद्र मेश्राम ने इस बजट आवंटन पर माननीय मुख्यमंत्री एवं प्रदेश सरकार का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि यह राशि क्षेत्र के समग्र विकास, रोजगार सृजन और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार में मील का पत्थर साबित होगी।स्थानीय जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने भी बजट को विकासोन्मुख बताते हुए सरकार के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया है।

Author

Related Articles

Back to top button