मध्य प्रदेशसिंगरौली

ग्राम बड़कुड़ में घर में घुसा मगरमच्छ, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

चितरंगी: वन परिक्षेत्र करथुआ अंतर्गत ग्राम बड़कुड़ में बीती रात करीब 3 बजे एक मगरमच्छ रामबली तिवारी के घर में घुस आया। मगरमच्छ के घर में घुसने से पूरे परिवार में हड़कंप और दहशत का माहौल बन गया।

घटना की सूचना मिलते ही वन परिक्षेत्र अधिकारी चितरंगी रविशेखर सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद वन परिक्षेत्र चितरंगी एवं वन परिक्षेत्र करथुआ की संयुक्त टीम द्वारा सफलतापूर्वक मगरमच्छ का रेस्क्यू किया गया।

रेस्क्यू कार्यवाही के दौरान थाना प्रभारी (TI) सुदेश तिवारी जी का भी मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। वहीं किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पुलिस की 112 टीम भी मौके पर मौजूद रही, जिससे रेस्क्यू कार्य सुरक्षित तरीके से संपन्न हो सका।

रेस्क्यू कार्यवाही में चितरंगी वन परिक्षेत्र से सुरेश प्रजापति (वनपाल), भोला यादव (सुरक्षा समिति) तथा करथुआ वन परिक्षेत्र से भैयालाल नापित, वन परिक्षेत्र शेरवा से हरिप्रसाद सेन (वन रक्षक) एवं मुरली यादव (सुरक्षा समिति) मौके पर उपस्थित रहे।
वन विभाग की टीम ने सावधानीपूर्वक कार्यवाही करते हुए मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया, जिससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

Author

Related Articles

Back to top button