बैस परिवार एकता महासंघ म.प्र. के प्रांताध्यक्ष बने एड. सुखेन्द्र सिंह बैस ‘राजा भैया’

सिंगरौली- बैस परिवार एकता महासंघ के प्रांत स्तरीय कार्यकर्ता स्नेह मिलन समारोह (प्रथम वर्ष) का आयोजन हाल ही में संपन्न हुआ। इस अवसर पर संगठन की नई कार्यकारिणी वर्ष 2026–27 के लिए घोषित की गई। सर्वसम्मति से एडवोकेट सुखेन्द्र सिंह बैस ‘राजा भैया’ को पुनः प्रांताध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई, जबकि प्रदेश सचिव का दायित्व उमाशंकर सिंह बैस ‘बब्बे भैया’ को दिया गया।

समारोह में सिंगरौली, सीधी, रीवा, सतना, शहडोल, मैहर, अनूपपुर, उमरिया, बुढ़ार और ब्यौहारी सहित विभिन्न जिलों से हजारों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में संगठन शक्ति को मजबूत करने, समाज कल्याण व उत्थान, शिक्षा को बढ़ावा देने, प्रशासनिक व राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित करने तथा नशामुक्ति जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने और युवाओं को उच्च शिक्षा की ओर प्रेरित करने पर भी जोर दिया गया।
कार्यक्रम में संगठन के संरक्षक एड. राजमणि सिंह बैस, सह-संरक्षक लक्ष्मण सिंह बैस, उमा दत्त सिंह बैस, रमाकांत सिंह, अश्वनी सिंह, प्रवीण सिंह और सुरेश बैस सहित सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन और बैस परिवार का विकास नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगा।













