हिंडालको महान में “महान क्रिकेट लीग 3.0” का उत्साहपूर्ण समापन

सिंगरौली। हिंदालको महान इकाई में 18 फरवरी से शुरू हुई “महान क्रिकेट लीग 3.0” का सफल समापन उत्साह और उमंग के साथ हुआ। वर्क के साथ-साथ खेल की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित इस लीग में महान के पांच विभाग—सीपीपी, कार्बन, पॉट रूम, कॉस्ट हाउस और कॉमन सर्विस—की टीमों ने हिस्सा लिया।
विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने टीम बनाकर पूरे उत्साह के साथ मैच खेले। फाइनल मैच में पॉट रूम और कार्बन की टीम आमने-सामने थीं। कप्तान संजय गुप्ता और शिवानंद के बीच हुए टॉस में पॉट रूम ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला लिया। कार्बन टीम ने 10 ओवर में 8 विकेट खोकर 68 रन बनाए। जवाब में पॉट रूम की टीम ने शानदार बैटिंग करते हुए 6.3 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर टारगेट हासिल कर लिया और विजेता बनी।
टूर्नामेंट में बेहतरीन बैटिंग के लिए लाल कुमार को सम्मानित किया गया। वहीं साजन पांडे को फाइनल में शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच तथा पूरे टूर्नामेंट में निरंतर बेहतरीन खेल के लिए मैन ऑफ द सीरीज का खिताब दिया गया।
समापन समारोह में इकाई प्रमुख एस. सेंथिल नाथ, एचआर हेड डॉ. विवेकानंद मिश्रा, फाइनेंस हेड रोहित मतेती, पीआर हेड संजय सिंह तथा कार्बन हेड सूर्यकांत सहित टॉप मैनेजमेंट के सदस्यों ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान की।
इकाई प्रमुख एस. सेंथिल नाथ ने अपने संबोधन में कहा कि इस तरह के आयोजन संस्थान में एनर्जी और यूनिटी को बढ़ाते हैं। उन्होंने सफल आयोजन के लिए एचआर डिपार्टमेंट को धन्यवाद देते हुए पूरी टीम की सराहना की।
एचआर हेड डॉ. विवेकानंद मिश्रा ने कहा कि खेल केवल कंपटीशन नहीं, बल्कि हेल्दी माइंडसेट और पॉजिटिव थिंकिंग का माध्यम है। रेगुलर स्पोर्ट्स एक्टिविटीज कर्मचारियों के स्ट्रेस को कम करती हैं और टीम स्पिरिट को मजबूत बनाती हैं।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में कार्मिक विभाग से विनय तिवारी, उत्कर्ष भल्लिका, हरिशंकर मिश्रा एवं विष्णु का विशेष योगदान रहा।
“महान क्रिकेट लीग 3.0” ने यह संदेश दिया कि जब वर्क और स्पोर्ट्स साथ चलते हैं, तो संस्थान की वर्क कल्चर और भी मजबूत होती है।













