बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनसुनवाई आयोजित, फरियादियों की समस्याएँ सुनी गईं

 

सिंगरौली। 24 फरवरी 2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक Manish Khatri ने की। जनसुनवाई में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए आवेदकों ने अपनी शिकायतें और समस्याएं प्रस्तुत कीं।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक फरियादी से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। कई मामलों का मौके पर ही निराकरण किया गया, जबकि अन्य आवेदनों पर त्वरित एवं वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु संबंधित राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों और चौकी प्रभारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
जनसुनवाई में एसडीओपी चितरंगी राहुल सैयाम, थाना प्रभारी कोतवाली अशोक सिंह परिहार, थाना प्रभारी विंध्यनगर श्रीमती अर्चना द्विवेदी, उप निरीक्षक प्रियंका शर्मा (महिला थाना) तथा उप निरीक्षक स्वतंत्र रावत सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

महिला फरियादियों की शिकायतों पर विशेष ध्यान दिया गया। महिला अधिकारियों द्वारा उनकी काउंसलिंग कर समस्याओं के शीघ्र समाधान हेतु आवश्यक कदम उठाए गए। पुलिस प्रशासन ने आश्वस्त किया कि आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए इस प्रकार की जनसुनवाई नियमित रूप से आयोजित की जाती रहेगी, ताकि लोगों को त्वरित न्याय और सहयोग मिल सके।

Author

Related Articles

Back to top button