ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

खनूआ में अनियंत्रित ट्रक महान नदी में घुसा, ड्राइवर गंभीर

क्षत्रिय कुलावंत संगठन की तत्परता से बची जान, मानवता की मिसाल पेश

सिंगरौली। सिंगरौली जिले के सरई थाना क्षेत्र अंतर्गत खनूआ में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर महान नदी में जा घुसा। हादसे में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक अचानक संतुलन खो बैठा और सीधे नदी की ओर मुड़ गया। देखते ही देखते वाहन नदी में जा समाया। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल मदद के लिए दौड़ लगाई और चालक को बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया।

घटना की सूचना मिलते ही क्षत्रिय कुलावंत संगठन के सदस्य मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल चालक को सुरक्षित बाहर निकाला गया। चालक की हालत गंभीर देख संगठन के सक्रिय सदस्य सूचित सिंह चंदेल ने मानवता का परिचय देते हुए अपने निजी वाहन से घायल को तत्काल खनूआ अस्पताल पहुंचाया, जिससे समय पर उपचार संभव हो सका।सूचित सिंह चंदेल ने केवल अस्पताल पहुंचाने तक ही अपनी जिम्मेदारी सीमित नहीं रखी, बल्कि घायल चालक के परिजनों को भी तुरंत सूचना देकर अस्पताल बुलवाया, ताकि इलाज के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो। उनकी तत्परता और संवेदनशीलता की क्षेत्र में व्यापक सराहना हो रही है।

इस सराहनीय कार्य पर क्षत्रिय कुलावंत संगठन के संस्थापक अंकित सिंह ने कहा कि संगठन का उद्देश्य सामाजिक एकजुटता के साथ-साथ हर आपात स्थिति में मानव सेवा करना है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों की तत्काल सहायता करें और उन्हें शीघ्र अस्पताल पहुंचाने में सहयोग दें, क्योंकि समय पर उपचार ही जीवन बचाता है। स्थानीय लोगों ने भी सराहना करते हुए कहा कि क्षत्रिय कुलावंत संगठन लगातार समाज सेवा के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। विशेष रूप से सड़क हादसों में घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाने का संगठन का प्रयास बेहद प्रशंसनीय है। लोगों का मानना है कि ऐसे संगठनों की सक्रियता से जरूरतमंदों को त्वरित मदद मिलती है और कई बार समय रहते इलाज मिलने से बड़ी अनहोनी टल जाती है।

Author

Related Articles

Back to top button