ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

महापौर ने किया तुलसी वार्ड 38में चल रहे निर्माण कार्यो का औचक निरीक्षण

निर्माण कार्यो को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय पर करे पूर्णः-रानी अग्रवाल

सिंगरौली -नगर पालिक निगम सिंगरौली की महापौर श्रीमती रानी अग्रवाल ने वार्ड क्रमांक 38 तुलसी वार्ड बलियरी में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होने अमृत नल-जल योजना 2.0 के अंतर्गत निर्माणाधीन पानी टंकी एवं पार्षद कार्यालय के कार्यों का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान वार्ड 38 के पार्षद अनिल वैश्य, वार्ड 43 के पार्षद मोहम्मद खुर्शीद आलम सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

महापौर ने निर्माण कार्य कर रहे संविदाकार को निर्देश दिए कि कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर एवं पूर्ण गुणवत्ता के साथ कार्यो को पूरा किया जाए। महापौर ने निर्माण स्थल पर पहुंचकर कार्यों की प्रगति का अवलोकन किया और कहा कि नगर निगम के सभी 45 वार्ड उनके लिए समान हैं तथा प्रत्येक वार्ड में चल रहे विकास कार्यों का नियमित निरीक्षण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि वे स्वयं, संबंधित वार्ड पार्षद एवं निगम के सहायक यंत्री एवं उपयंत्री समय-समय पर निर्माण कार्यो का निरीक्षण कर कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करेंगे।

उन्होंने वार्ड में बिजली, पानी, सड़क एवं नाली जैसी मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए प्राथमिकता से कार्य करने की बात कही। साथ ही वार्ड पार्षद अनिल वैश्य द्वारा क्षेत्र की समस्याओं को चिन्हित कर उनके निराकरण के प्रयासों की सराहना करते हुए आश्वस्त किया और कहा की नगर निगम जनता की सेवा के लिए हमेशा तत्पर है।

Author

Related Articles

Back to top button