बड़ी खबरमध्य प्रदेशसिंगरौली

कलयुगी मां ने नवजात को सड़क किनारे छोडा, मोरवा क्षेत्र के छठ घाट का मामला

पोल खोल सिंगरौली / रविवार दोपहर मोरवा थाना क्षेत्र के छठ घाट सड़क समीप झाड़ियों में एक 10 से 12 दिन का नवजात शिशु रोता बिलखता पड़ा मिला। जानकारी अनुसार एक बच्ची घूमती हुई छठ नदी की तरफ जा रही थी कि उसे एक शिशु की रोने की आवाज आई।

उसने देखा कि सड़क किनारे लगी झाड़ियों में एक नवजात सड़क किनारे पड़ा है, जो भूख से बिलख रहा था। उसने फौरन शिशु को उठाकर घरवालों को सूचित किया। जिसके बाद मुन्नी देवी कोल पिता सुग्रीव रावत कोल ने शिशु को अपने घर रखकर दूध पिलाया और मोरवा पुलिस को इसकी सूचना दी।

तत्पश्चात शिशु को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज हेतु ले जाया गया है। जहां शिशु की हालत ठीक बताई जा रही है। मोरवा पुलिस इस मामले की विवेचना में जुटी है। हालांकि एक ओर जहां कलयुगी मां ने दूधमुहि बच्चे को सड़क किनारे छोड़ दिया तो वहीं दूसरी ओर निसंतान मुन्नी देवी ने नवजात को पालने की इच्छा जाहिर की है।

Author

  • सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

पोल खोल पोस्ट

सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button