बैढ़न व नगर परिषद बरगवां के सामूहिक कन्या विवाह में शामिल हुए देवसर विधायक राजेंद्र मेश्राम

सिंगरौली। बैढ़न के अटल सामुदायिक भवन, बिलोंजी में मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना अंतर्गत सामूहिक विवाह कार्यक्रम का भव्य आयोजन हुआ। कार्यक्रम में देवसर विधायक राजेंद्र मेश्राम ने शामिल होकर नवदम्पत्तियों को आशीर्वाद दिया और उनके सुखद दांपत्य जीवन की कामना की।पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुए इस आयोजन में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला।
बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने नवविवाहित जोड़ों को शुभकामनाएं दीं। यह आयोजन सामाजिक समरसता और सहयोग की भावना को मजबूत करने वाला साबित हुआ।इसी क्रम में विधायक मेश्राम ने नगर परिषद बरगवां में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में भी सहभागिता कर नवदम्पत्तियों को आशीर्वाद प्रदान किया।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में संचालित यह योजना जरूरतमंद परिवारों के लिए सहारा बन रही है।इस अवसर पर सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह, भाजपा जिलाध्यक्ष सुंदर लाल शाह, महापौर रानी अग्रवाल, बरगवां मंडल अध्यक्ष मंगल सिंह, जनपद अध्यक्ष प्रणव पाठक, नगर परिषद अध्यक्षा प्रमिला वर्मा, पूर्व विधायक सुभाष वर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।कार्यक्रम के अंत में सभी नवदम्पत्तियों को सुखमय, समृद्ध एवं मंगलमय वैवाहिक जीवन तथा उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं।













