देश विदेशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

अनियंत्रित बस पलटी 9 यात्रियों की मौत

नई दिल्ली. जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के रामनगर क्षेत्र के खगोते के पास एक यात्री बस हादसे का शिकार हो गई है. हादसे में कम से कम 9 लोगों की मौत की सूचना है, जबकि कुछ अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं. मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है. घायलों को नजदीकी अस्पतालों में पहुंचाया जा रहा है.

रिपोर्ट के मुताबिक बस खगोते के पास अनियंत्रित होकर सड़क से फिसल गई. बस रामनगर क्षेत्र से गुजर रही थी. स्थानीय लोगों ने बताया कि बस तेज रफ्तार में थी और मोड़ पर नियंत्रण खो बैठी. इस दुर्घटना में मरने वालों की संख्या बढ़ सकता है. कुल घायलों को एयरलिफ्ट कर जम्मू के जीएमसी अस्पताल पहुंचाया गया है.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, स्थानीय प्रशासन और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई. घायलों को निकालकर नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है. उधमपुर के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल और अन्य स्वास्थ्य केंद्रों में इमरजेंसी वार्ड को अलर्ट कर दिया गया है. डॉक्टरों की टीम घायलों का इलाज कर रही है. जिला प्रशासन ने हादसे पर दुख जताते हुए कहा कि विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है. रामनगर के एसडीएम ने बताया कि बचाव कार्य जारी है और घायलों को तुरंत चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है.

उधमपुर-रामनगर मार्ग पर सड़क की स्थिति और मौसम को लेकर अक्सर हादसे होते रहते हैं. पहाड़ी इलाका होने के कारण मोड़ों पर सतर्कता बरतना जरूरी होता है. इस हादसे के कारण स्थानीय स्तर पर यातायात प्रभावित हुआ है. पुलिस ने आसपास के इलाके में यातायात को डायवर्ट कर दिया है. स्थानीय लोग बस हादसों को रोकने के लिए सड़क सुधार और बेहतर यातायात प्रबंधन की मांग कर रहे हैं.

Author

Related Articles

Back to top button