चितरंगी में भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर भव्य ‘भाग्य रैली’, समाज एकजुटता का दिया संदेश

सिंगरौली ; जिले के चितरंगी में भगवान परशुराम के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में भव्य ‘भाग्य रैली’ का आयोजन किया गया। यह रैली चितरंगी से प्रारंभ होकर धरौली, बरहट, धानी और कोरसर होते हुए खुरमुचा स्थित चतुर्भुज मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं और समाजजनों का उत्साह देखने लायक रहा।
कार्यक्रम में भारतीय ब्राह्मण उत्थान महासभा के राष्ट्रीय, प्रदेश एवं जिला स्तर के कई पदाधिकारी शामिल हुए। वक्ताओं ने भगवान परशुराम के जीवन और उनके आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए समाज को एकजुट रहने का संदेश दिया।
उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज भगवान परशुराम के वंशज हैं और सभी को एकजुट होकर देश व समाज के हित में कार्य करना चाहिए।इस आयोजन में मुख्य रूप से सुनील तिवारी (राष्ट्रीय अध्यक्ष), महेंद्र प्रसाद मिश्रा (राष्ट्रीय महामंत्री), उमाकांत दुबे (राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष), दिनेश शुक्ला (राष्ट्रीय प्रभारी), संजय तिवारी (संगठन प्रभारी) एवं शुभम् तिवारी (राष्ट्रीय युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष) अनिल कुमार पाण्डेय (प्रदेश अध्यक्ष) अमरेंद्र उपाध्याय (सिंगरौली जिला प्रभारी),सहित अन्य पदाधिकारी, समाजसेवी एवं ब्राह्मण समाज के बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बना, बल्कि सामाजिक एकता, सांस्कृतिक परंपरा और समाज जागरूकता का भी सशक्त माध्यम सिद्ध हुआ।













