मध्य प्रदेशसिंगरौली

पारिवारिक कार्यक्रम में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों से मारपीट में कई घायल

सिंगरौली। जिले के बधौरा चौकी क्षेत्र में एक पारिवारिक कार्यक्रम के दौरान जमकर हिंसा हुई, जिसमें आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुरानी रंजिश बनी वजह
जानकारी के अनुसार, बरगवां थाना क्षेत्र के मझौली निवासी ज्ञान वैश्य और मिथिलेश वैश्य अपने परिजनों के साथ बधौरा में आयोजित छठी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इसी दौरान गांव के कुछ लोगों के साथ पुराना विवाद फिर से उभर आया और देखते ही देखते झड़प हिंसक रूप ले बैठी।

लाठी-डंडों से हमला
आरोप है कि बधौरा निवासी अवनीश तिवारी, हनुमान प्रसाद तिवारी और उनके साथियों ने ज्ञान वैश्य व उनके परिजनों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं। वायरल वीडियो में कुछ लोग फटे कपड़ों में सड़क पर जान बचाकर भागते नजर आ रहे हैं। घटना के बाद मौके पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

पुलिस ने दर्ज किया क्रॉस केस
बधौरा चौकी प्रभारी बीएल बंसल ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस ने शिकायतों के आधार पर क्रॉस केस दर्ज कर लिया है।पुलिस अब वायरल वीडियो फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों पक्षों के बीच पहले से विवाद चल रहा था, जो इस बार हिंसक झड़प में बदल गया।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की बात कही है।

Author

Related Articles

Back to top button