ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

विकसित भारत युवा संसद कार्यक्रम में युवाओं ने रखे विचार

सिंगरौली। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय राजनारायण स्मृति अग्रणी स्नातकोत्तर महाविद्यालय बैढ़न में आज विकसित भारत युवा संसद 2026 कार्यक्रम का आयोजन हुआ कार्यक्रम का उद्देश्य विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए युवाओं को प्रेरित करना था।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीधी-सिंगरौली के सांसद डॉ. राजेश मिश्रा रहे। उनके मार्गदर्शन में युवाओं ने राष्ट्र निर्माण, लोकतंत्र की भूमिका और आत्मनिर्भर भारत जैसे विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए देश के विकास में युवाओं की जिम्मेदारी पर जोर दिया।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुन्‍दर शाह सिंगरौली विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष दिलीप शाह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गिरीश द्विवेदी, संयुक्त कलेक्टर संजीव पांडेय, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एम.यू. सिद्दीकी तथा सुरेश गिरि सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और युवा उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि युवा शक्ति ही देश की सबसे बड़ी ताकत है और विकसित भारत का लक्ष्य युवाओं की सक्रिय भागीदारी से ही पूरा किया जा सकता है। आयोजन में विद्यार्थियों ने लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने और देश को आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प दोहराया।

Author

Related Articles

Back to top button