ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

मुख्यमंत्री स्वच्छता संकल्प महा अभियान के तहत बरगवां में आयोजित हुआ जागरूकता अभियान

सिंगरौली- मुख्यमंत्री स्वच्छता संकल्प महा अभियान के अंतर्गत नगर परिषद बरगवां में स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया गया। बरगवां-गोरबी मुख्य मार्ग पर आयोजित इस अभियान का नेतृत्व नगर परिषद अध्यक्ष प्रमिला वर्मा ने किया।

अभियान के दौरान स्थानीय दुकानदारों और नागरिकों से नगर को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की गई। लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए शपथ दिलाई गई कि “न हम गंदगी करेंगे और न ही किसी को करने देंगे।”

साथ ही घरों से निकलने वाले गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग रखने तथा निर्धारित कचरा वाहन में ही देने के लिए प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर पार्षद अर्चना, अतिक्रमण प्रभारी दीपक, सफाई निरीक्षक सिद्धार्थ, पर्यवेक्षक सोनू गुप्ता, स्थानीय व्यवसायी एवं सफाई कर्मचारी उपस्थित रहे। नगर निगम सिंगरौली के ब्रांड एंबेसडर बृजेश शुक्ला ने भी अभियान में सक्रिय भागीदारी करते हुए नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।

नगर परिषद अध्यक्ष प्रमिला वर्मा ने कहा कि नगर में स्वच्छता से जुड़ी गतिविधियां लगातार संचालित की जा रही हैं और आगे भी इस प्रकार के अभियान जारी रहेंगे। उन्होंने नगरवासियों से स्वच्छ एवं सुंदर शहर बनाने में सक्रिय सहयोग की अपील की।

Author

Related Articles

Back to top button