ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

27 फरवरी को जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता

सिंगरौली। जिले में पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 27 फरवरी 2026 को जिला स्तरीय एक दिवसीय पुरुष वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। यह प्रतियोगिता सुबह 10 बजे से राजमाता चून कुमारी स्टेडियम, बैढ़न में आयोजित होगी।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सिंगरौली जगदीश कुमार गोमे ने बताया कि राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत आयोजित इस प्रतियोगिता में जिले के सभी विकासखंडों से चयनित खिलाड़ी भाग ले सकेंगे।
प्रतियोगिता में विजेता टीमों को नगद पुरस्कार, ट्रॉफी, पदक और प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे। प्रथम पुरस्कार 21 हजार रुपये, द्वितीय पुरस्कार 11 हजार रुपये तथा तृतीय पुरस्कार 5 हजार 100 रुपये रखा गया है। इसके अलावा तीन सांत्वना पुरस्कार भी दिए जाएंगे।

जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने खिलाड़ियों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है। आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

Author

Related Articles

Back to top button