ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

नवजीवन विहार में तीन माह से जाम नालियां, रहवासी परेशान

 

बैढ़न। नवजीवन विहार वार्ड क्रमांक 32, सेक्टर नंबर 1 में पिछले तीन महीनों से नालियां जाम पड़ी हैं। नालियों की सफाई नहीं होने से गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है और क्षेत्र में बदबू फैल रही है। मच्छरों की संख्या बढ़ने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय रहवासियों का कहना है कि उन्होंने कई बार नगर निगम में शिकायत की, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका। नालियां जाम रहने से जलभराव की स्थिति बन रही है और संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। बच्चे और बुजुर्ग सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं।

रहवासियों ने नगर निगम से शीघ्र नालियों की सफाई कराने और नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। उनका कहना है कि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

Author

Related Articles

Back to top button