ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

पत्नी ने बाजार में पति पर लगाया ‘बच्चा चोरी का आरोप, हंगामे के बाद खुली सच्चाई

सिंगरौली। जिले के कूँदवार चौकी क्षेत्र में गुरुवार को एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई, जहां पारिवारिक विवाद के चलते एक महिला ने अपने ही पति पर बीच बाजार में ‘बच्चा चोरी का आरोप लगा दिया। महिला के शोर मचाने पर मौके पर भीड़ जमा हो गई और स्थिति तनावपूर्ण हो गई।

बच्चे को गोद लेने से मना करने पर बढ़ा विवाद
प्राप्त जानकारी के अनुसार बेला कली अपने पति राजेश्वर और छोटी बच्ची के साथ बाजार जा रही थी। रास्ते में बच्ची के रोने पर महिला ने पति से उसे गोद में लेने के लिए कहा। पति द्वारा मना करने पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इसी दौरान महिला ने गुस्से में चिल्लाते हुए पति को ‘बच्चा चोर बता दिया।

भीड़ ने घेरा, पुलिस पहुंची
महिला की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट़ठा हो गए और उन्होंने राजेश्वर को पकड़ लिया। बच्ची को उससे अलग कर दिया गया। सूचना मिलने पर कूँदवार चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

ससुर के पहुंचने पर खुली सच्चाई
जांच के दौरान राजेश्वर ने अपने ससुर को मौके पर बुलाया। ससुर ने पुलिस और मौजूद लोगों को बताया कि जिस व्यक्ति पर आरोप लगाया गया है, वह उनका दामाद है और बच्ची उसी की संतान है। शोर मचाने वाली महिला उनकी बेटी और राजेश्वर की पत्नी है।

पुलिस ने कराया समझौता
कूँदवार चौकी प्रभारी राम जी त्रिपाठी ने बताया कि प्रारंभिक सूचना बच्चा चोरी की मिली थी, लेकिन जांच में यह पारिवारिक विवाद निकला। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाइश देकर मामला शांत कराया।घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सामाजिक माध्यमों पर प्रसारित हो रहा है। हालांकि, समय रहते सच्चाई सामने आने से बड़ी अनहोनी टल गई।

Author

Related Articles

Back to top button