ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

दीनदयाल प्रशिक्षण महाभियान की कार्यशाला सम्पन्न

सिंगरौली। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के सतत प्रशिक्षण के लिए आयोजित दीनदयाल प्रशिक्षण महाभियान की वृहद कार्यशाला जिला कार्यालय में सम्पन्न हुई। कार्यक्रम में जिला संगठन प्रभारी विनोद यादव मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे तथा अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह ने की।

कार्यशाला में सीडा अध्यक्ष दिलीप शाह, निगम अध्यक्ष देवेश पांडेय, पूर्व विधायक अमर सिंह, सुभाष वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष राम सुमिरन गुप्ता, पूर्व महापौर प्रेमवती खैरवार, नगर परिषद अध्यक्ष प्रमिला देवी, प्रशिक्षण महाभियान के जिला संयोजक राजकुमार दुबे एवं सह संयोजक प्रवेंद्रधर द्विवेदी सहित अन्य पदाधिकारी मंचासीन रहे।

अध्यक्षीय संबोधन में जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित संगठन है, जिसकी अपनी विशिष्ट कार्यसंस्कृति और विचारधारा है। उन्होंने कहा कि नए कार्यकर्ताओं को पार्टी के मूल सिद्धांतों और नीतियों से परिचित कराने के उद्देश्य से समय-समय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। उन्होंने बताया कि यह प्रशिक्षण अभियान 11 मार्च से प्रारंभ होकर 14 अप्रैल तक चलेगा, जिसके अंतर्गत मंडल स्तर पर व्यापक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित होंगे।

मुख्य वक्ता विनोद यादव ने कहा कि 1 मार्च से 14 अप्रैल तक चलने वाले इस विशेष प्रशिक्षण अभियान में प्रत्येक मंडल के लिए प्रभारी और मुख्य वक्ता नियुक्त किए जाएंगे। वे निर्धारित मंडलों में प्रवास कर नए और पुराने सभी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करेंगे। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण की रूपरेखा और विषय सामग्री राष्ट्रीय और प्रदेश संगठन से प्राप्त होगी, जिसके आधार पर कार्यकर्ताओं को संगठन की कार्यपद्धति और विचारधारा से सशक्त बनाया जाएगा।कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री विक्रम सिंह ने किया तथा आभार सह संयोजक प्रवेंद्रधर द्विवेदी ने व्यक्त किया। कार्यशाला में जिला उपाध्यक्ष पूनम गुप्ता, विजया सिंह, जिला महामंत्री लालपति साकेत, जिलामंत्री संदीप झा, कोषाध्यक्ष अंजनी जायसवाल, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष विनोद चौबे, वरिष्ठ नेत्री मीना चौबे सहित सभी मंडल अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Author

Related Articles

Back to top button