नर्मदा सेवा समिति द्वारा ग्राम पंचायत गतिविधियों का क्रियान्वयन, जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित

सिंगरौली। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद सिंगरौली द्वारा चयनित नवांकुर संस्था नर्मदा सेवा समिति के अंतर्गत ग्राम पंचायत स्तर पर विभिन्न गतिविधियों का क्रियान्वयन किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीण जनों की सक्रिय सहभागिता रही।
इस अवसर पर जिला समन्वयक श्री राजकुमार विश्वकर्मा की उपस्थिति में शासन की विभिन्न योजनाओं—शिक्षा, स्वास्थ्य, कुपोषण उन्मूलन तथा नशा मुक्ति अभियान—पर विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने ग्रामीणों से योजनाओं का लाभ लेने और समाजहित में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में नर्मदा सेवा समिति की अध्यक्ष प्रिता गुर्जर, कार्यक्रम समन्वयक रमेश कुमार, परामर्शदाता रिनू शर्मा, प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष बालमुकुंद वैश्य, सचिव शिव कृपाल वैश्य सहित अन्य सदस्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान नशा मुक्ति, कुपोषण नियंत्रण, स्वच्छता, जल संरक्षण तथा अन्य सामाजिक गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित लोगों ने इन अभियानों में सहयोग देने और गांव में जागरूकता बढ़ाने का संकल्प लिया।कार्यक्रम का उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना और ग्रामीण क्षेत्र में सामाजिक जागरूकता को सशक्त बनाना रहा।













