बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

पीएम आवास में खिड़की तोड़कर चोरी, इन्वर्टर-बैटरी और टेबल पार; दो आरोपी गिरफ्तार

सिंगरौली। बैढ़न थाना क्षेत्र के गनियारी स्थित पीएम आवास कॉलोनी में खिड़की का कांच तोड़कर घर में घुसकर चोरी करने वाले दो आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी गया इन्वर्टर, बैटरी और टेबल बरामद कर लिया गया है। जब्त सामान की कुल कीमत करीब 15 हजार रुपये बताई गई है।

पुलिस के अनुसार 22 से 24 फरवरी 2026 के बीच कॉलोनी के मकान क्रमांक 3/2 में अज्ञात चोरों ने पीछे की किचन खिड़की का कांच तोड़कर घर में प्रवेश किया और इन्वर्टर, बैटरी व टेबल चोरी कर ले गए। 25 फरवरी को फरियादी अमन अग्रहरी (22) निवासी गनियारी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। इस पर थाना बैढ़न में अपराध क्रमांक 213/2026 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।

एसपी सिंगरौली मनीष खत्री के निर्देशन और एएसपी सर्वप्रिय सिंह तथा नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बैढ़न निरीक्षक अशोक सिंह परिहार के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। मुखबिर सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने प्रिंस गुप्ता (23) निवासी डीएवी रोड गांधी पथ, बैढ़न और उसके साथी पियूष सिंह गहरवार उर्फ लक्की (23) निवासी सीतापुर बस्ती, मोरवा को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

पूछताछ में दोनों ने चोरी की वारदात कबूल कर ली। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी का सामान बरामद कर लिया। आरोपियों के खिलाफ धारा 317(2) बीएनएस के तहत भी कार्रवाई की गई है। दोनों को न्यायालय में पेश किया गया।

कार्रवाई में निरीक्षक अशोक सिंह परिहार, उपनिरीक्षक उदयचंद करिहार, प्रधान आरक्षक लक्ष्मीकांत मिश्रा, आरक्षक अजीत सिंह, राजकुमार विश्वकर्मा, दयाशंकर शर्मा, राजन बागरी, आर. अभिमन्यु उपाध्याय एवं संजू दुबे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Author

Related Articles

Back to top button