बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

आम की भरपूर पैदावार के लिए फरवरी का महीना सबसे महत्वपूर्ण -उप संचालक कृषि

सिंगरौली; उप संचालक कृषि अजीत सिंह ने बताया कि आम की भरपूर पैदावार के लिए फरवरी का महीना सबसे महत्वपूर्ण होता है क्योंकि इसी समय पेड़ों पर बौर (फूल) आने और फलों के बनने की प्रक्रिया शुरूहोती है।इस समय की गई सही देखभाल पैदावार को कई गुना बढ़ा सकती है। जबतकपेड़ोंपरबौर (फूल) निकलरहे हों, तबतक पानी बिल्कुलन दें।इस समय पानी देने से पेड़ों पर फूलों की जगह नई पत्तियां निकलने लगती हैं, जिससे पैदावार घट जाती है।

उन्होने बताया कि जब फूल झड़ जाएं और फल मटर के दाने के बराबर बन जाएं, तब हल्की सिंचाई शुरू करें, इससे फल गिरते नहीं हैं। भुनगाकीट यह कीट फूलों का रस चूसकर उन्हें सुखा देता है। इससे बचाव के लिए इमिडाक्लोप्रिड की1 मिली० दवाको 2 लीटर पानी में घोल कर छिड़काव करें। बौर पर सफेद पाउडर जैसा जम जाता है।इससे बचाव के लिए घुलनशील सल्फर 80 प्रतिशत की 2 ग्राम प्रति लीटर पानी में घोलकर छिड़काव करें या हक्साकोनाजोल 5 प्रतिशत ईसी की 1 मिली० प्रति लीटर पानी में घोलकर छिड़काव कर सकते है। बौर को मजबूती देने और पैदावार बढ़ाने के लिए पोषक तत्वोंका छिड़काव बहुतजरूरी हैं, जैसे प्लानोफिक्स यह फूलों को गिरने से रोकता है।1 मिली० दवा को 4 लीटर पानी में मिलाकर छिड़काव करें।ध्यान रहे, अधिक मात्रा से नुकसान हो सकता है। बोरोन 20 प्रतिशत यह फलों को झड़ने और फटने से रोकता है, 2 ग्राम बोरो नप्रति 1लीटर पानी मेंघोलकरछिड़काव करें। पेड़ों के नीचे गिरे हुए पुराने पत्तोंऔरसूखे बौर को साफ करें, क्योंकि ये कीटों केछिपने कास्थान होतेहैं।

उन्होने बताया कि थाले की हल्की गुड़ाई करें ताकि जड़ों को हवा मिलस के लेकिनध्यानर हे कि मुख्य जड़ें न कटें। यदि फूल (बौर) बहुत अधिक झड़ रहे हों, तो नेप्थलीनएसिटिक एसिड 20 PPM का छिड़काव करें।इसका घोल बनाने के लिए 1मिली०दवाको 5लीटर पानी में मिलाएं।यह फलों को गिरने से रोक ने में बेहदअसरदारहै। कीटनाशक या दवाओं का छिड़काव हमेशा शाम को करें, ताकिपत्तियाँ जलने से बच सकें। दवा हमशा निर्धारि तमात्रा में ही इस्तेमाल करें।अधिक मात्रा से नुकसान हो सकता है। अगर फूल पूरी तरह खिले हों, तो कीटनाशक का छिड़काव नकरें, क्योंकि इससे परागणकीट मर सकतेहै। छोटे फलों और फूलों केलिए पोषक तत्व समय पर छिड़कना जरूरी है, ताकि फल-फूल झड़ने से बचें और पैदावार बढ़े।

Author

Related Articles

Back to top button