स्वच्व्छता सर्वेक्षण 2025 के क्रियानवन के संबंध में नगर निगम में औद्योगिक कम्पनियों के साथ बैठक आयोजित

सिंगरौली -स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 की तैयारियों के अंतर्गत आयुक्त श्रीमती सविता प्रधान ने नगरीय क्षेत्र में संचालित औद्योगिक एनसीएल, एनटीपीसी सहित अन्य कंपनियों और विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान सर्वेक्षण में शहर की रैंकिंग सुधारने के लिए के संबंध में व्यापक स्तर पर विचार विमर्श करने के पश्चात स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को एक जन आंदोलन बनाकर शहर को शीर्ष पर लाना हम सभी का मुख्य लक्ष्य होना चाहिए।
उन्होने निर्देश दिए कि डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, स्रोत पर पृथक्करण, गार्बेज फ्री सिटी, ओडीएफ प्लस प्लस, नागरिक सहभागिता एवं डिजिटल मॉनिटरिंग जैसे बिंदुओं विशेष ध्यान दिया जाये।आयुक्त ने सभी विभागों को समयबद्ध कार्ययोजना बनाकर निर्धारित मापदंडों के अनुरूप कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए तथा कम्पनियो को स्वच्छ सर्वेक्षण में अपना शत प्रतिशत सहयोग देने हेतु निर्देशित किया गया।
बैठक में अवगत कराया गया कि इस साल शासन के निर्देशानुसार स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 ,26 की टूलकिट जारी कर दी गई है। इस बार स्वच्छ सर्वेक्षण साल 2025 और 2026 एक साथ होगा, यह स्वच्छ सर्वेक्षण का 10वां संस्करण है, जिसकी टैग लाइन स्वच्छता की नई पहल, बढ़ाए हाथ, करें सफाई साथ। इस स्वच्छता टूलकिट में जिसमें कचरा सेग्रिगेशन, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, स्वच्छता सुविधाओं तक पहुंच, प्रयुक्त जल प्रबंधन, स्वच्छता के लिए जागरूकता अभियान, स्वच्छता कर्मचारियों का समग्र कल्याण, लोगों की प्रतिक्रिया और शिकायत निवारण सहित 10 चैप्टर में 173 बिंदुओं पर स्वच्छ सर्वेक्षण होगा। उन्होने कहा कि एनसीएल एनटीपीसी सहित अन्य औद्योगिक कम्पनिया स्वच्छ सर्वेक्षण में भाग लेकर सिंगरौली का नम्बर एक पायदान में लाने हेतु अपना सहयोग करे।













