ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

नगर निगम आयुक्त ने किया कचरा प्रसंस्करण प्लांट का निरीक्षण

सिंगरौली – नगर पालिक निगम सिंगरौली की आयुक्त श्रीमती सविता प्रधान के द्वारा आज कचरा प्रसंस्करण प्लांट गनियारी का औचक निरीक्षण किया गया। इस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य शहर की स्वच्छता व्यवस्था और कचरा निस्तारण प्रक्रियाओं की समीक्षा करना था। निगमायुक्त ने निरीक्षण उपरांत निर्देश दिए कि प्लांट के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करे। शहर के कचरा पृथक्करण को और बेहतर बनाने के लिए वैज्ञानिक तरीको का उपयोग करे।

निगमायुक्त ने निर्देश दिए कि प्लांट में शत प्रतिशत कचरे का निस्तारण सुनिश्चित करे। वार्डो में कचरा संग्रहण करने वाले वाहन समय पर पहुचकर सुखे एवं गीले कचरे का उठाव सुनिश्चित करे। उन्होने निर्देश दिए कि शहर से शत प्रतिशत सीएण्डी वेस्ट का उठाव कराकर उसका निस्तारण करे। उन्होने निर्देश दिए कि कचरा प्रसंस्कारण कार्य में नवीन तकनीको का उपयोग करे। उन्होने कहा कि हमारी पहली प्राथमिकता स्रोत पर अपशिष्ट कम करना होनी चाहिए। दूसरा विकल्प है पुनर्चक्रण और खाद बनाना। इसके अलावा आयुक्त के द्वारा कचरा प्रसंस्करण के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये। इस दौरान स्वास्थ्य अधिकारी बी.जी चतुर्वेदी, उपयंत्री विपिन तिवारी,सीटाडेल प्रबंधक रावेन्द्र सिंह उपस्थित रहे।

Author

Related Articles

Back to top button