देश विदेशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

Israel का ईरान पर बड़ा हवाई हमला, मध्य-पूर्व में युद्ध जैसे हालात

 

तेल अवीव/तेहरान। इजराइल ने ईरान की राजधानी तेहरान सहित कई शहरों पर बड़ा हवाई हमला किया है। भारतीय समयानुसार शनिवार सुबह हुए धमाकों के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कई इलाकों में एयर डिफेंस सिस्टम सक्रिय कर दिए गए और सायरन बजने लगे।

Israel Defense Forces (आईडीएफ) ने इसे “प्रिवेंटिव अटैक” बताते हुए कहा कि यह कार्रवाई संभावित खतरे को रोकने के लिए की गई है। हमले के तुरंत बाद ईरान ने अपना एयरस्पेस खाली करा लिया और सभी उड़ानें अस्थायी रूप से रोक दीं।

इधर इजराइल में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है। नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है और संवेदनशील इलाकों को खाली कराया जा रहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ईरान के सुप्रीम लीडर Ali Khamenei के दफ्तर के आसपास भी धमाके की खबर है। सुरक्षा कारणों से उन्हें सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किए जाने की सूचना है।

इस सैन्य अभियान को इजराइल ने “लायंस रोअर” नाम दिया है, जिसे प्रधानमंत्री Benjamin Netanyahu ने मंजूरी दी।

यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब ईरान और अमेरिका के बीच परमाणु कार्यक्रम और बैलिस्टिक मिसाइल मुद्दे पर बातचीत जारी है। अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump पहले ही ईरान को कड़ी चेतावनी दे चुके थे।

विशेषज्ञों का मानना है कि इस ताजा घटनाक्रम से मध्य-पूर्व में तनाव और बढ़ सकता है तथा वैश्विक स्तर पर भी इसके दूरगामी असर देखने को मिल सकते हैं। हालात पर पूरी दुनिया की नजर बनी हुई है।

Author

Related Articles

Back to top button