मध्य प्रदेशसिंगरौली

शक्तिनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 12 ग्राम अवैध हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज

शक्तिनगर,सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना शक्तिनगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष कमल नयन दूबे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 27 फरवरी 2026 की रात कोहरौल पानी टंकी के पास से 12 ग्राम अवैध हेरोइन के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान करन गिरि (20 वर्ष), निवासी पीडब्ल्यूडी मोड़ शक्तिनगर के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से 12 ग्राम हेरोइन (अनुमानित कीमत लगभग 12 लाख रुपये) तथा एक सैमसंग एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किया।गिरफ्तारी के आधार पर थाना शक्तिनगर में मुकदमा अपराध संख्या 35/2026 धारा 8/21/27ए/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

 

पूछताछ में अभियुक्त ने स्वीकार किया कि वह काफी समय से हेरोइन की बिक्री कर रहा था और पूर्व में भी जेल जा चुका है। उसने बताया कि मादक पदार्थ उसे आकाश सोनकर निवासी रॉबर्ट्सगंज द्वारा उपलब्ध कराया गया था।पुलिस टीम में थानाध्यक्ष सहित उपनिरीक्षक एवं अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। जनपद पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मादक पदार्थों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Author

Related Articles

Back to top button