बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

सिंगरौली में अखिल भारतीय दंगल प्रतियोगिता सीजन-7 का शानदार समापन

सिंगरौली। अखिल भारतीय दंगल प्रतियोगिता सीजन-7 के दूसरे दिन रविवार को देश-विदेश के नामी पहलवानों ने सिंगरौली की धरती पर अपने दमखम का प्रदर्शन किया। दूसरे दिन के खेल का शुभारंभ कलेक्टर गौरव बैनल एवं पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री ने विधिवत पूजन-अर्चन कर किया।
दो दिवसीय इस प्रतियोगिता के समापन दिवस पर रामलीला मैदान में दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जो देर शाम तक जमी रही। समापन अवसर पर सीधी-सिंगरौली सांसद डॉ. राजेश मिश्रा, सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह, जिला अध्यक्ष सुंदरलाल शाह, कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रवीण सिंह चौहान सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।दोपहर से देर शाम तक चले मुकाबलों में पहलवानों के दांव-पेंच देखकर दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं।

 

प्रमुख मुकाबलों के परिणाम
पहला मुकाबला: हिटलर पहलवान (बनारस) ने पंडित थापा वर्मा (नेपाल) को हराया।
दूसरा मुकाबला: बाबा नागेंद्रदास (अयोध्या) ने बिल्ला पहलवान (हरियाणा) पर जीत दर्ज की।
तीसरा मुकाबला: बाबर पहलवान (अजमेर) ने तूफान पहलवान (राजस्थान) को पराजित किया।
चौथा मुकाबला: पागल बाबा (अयोध्या) और पंकज पहलवान का मैच बराबरी पर छूटा।
पांचवां मुकाबला: अमरेश शाह (सिंगरौली) ने मोहम्मद जामू (सितरपुर) को हराया।
छठा मुकाबला: नीरज शाह (सिंगरौली) ने अमरेन्द्र शाह (सतना) को पराजित किया।
सातवां मुकाबला (महिला): आकांक्षा (उत्तराखंड) ने मुस्कान (कानपुर) को हराया।
आठवां मुकाबला: देवा (आगरा) और चिमचिम ढोगरा के बीच मुकाबला बराबरी पर रहा।
नौवां मुकाबला: पंकज (बनारस) ने शिवराज (प्रयागराज) को हराया।
दसवां मुकाबला: धरम (सिंगरौली) व जियान (सीतामढ़ी) के बीच कोई नतीजा नहीं निकला।
ग्यारहवां मुकाबला (महिला): कात्यायनी (सिंगरौली) ने पूनम (कानपुर) को हराया।
बारहवां मुकाबला: रिया (मेरठ) व रोशनी चौहान (सिंगरौली) का मैच बिना परिणाम समाप्त हुआ।
तेरहवां मुकाबला: मोनिका मिश्रा (कानपुर) को नेपाल की पहलवान ने हराया।
चौदहवां मुकाबला: पागल बाबा (अयोध्या) ने पश्चिम बंगाल के पहलवान को पराजित किया।
पंद्रहवां मुकाबला: फैजन गनी (चित्रकूट) ने मुल्ला टाइगर (हरियाणा) को हराया।
सोलहवां मुकाबला: राहुल पाण्डेय (हरिद्वार) व राजू थापा (नेपाल) का मैच बराबरी पर रहा।
सत्रहवां मुकाबला: मोहम्मद रिजवान गनी (जम्मू) ने कटप्पा (केरल) को हराया।
अठारहवां मुकाबला: बिल्ला (राजस्थान) व अमन (मेरठ) का मुकाबला बराबरी पर छूटा।
उन्नीसवां मुकाबला: हर्षित सिंह (सीधी) व अमरेश शाह (सिंगरौली) के बीच मुकाबला बराबरी पर रहा।
बीसवां मुकाबला: कुलदीप (मथुरा) व विक्की (गोरखपुर) का मैच बराबरी पर समाप्त हुआ।
इक्कीसवां मुकाबला: अमन (ईरान) ने जगरूप (हरियाणा) को हराया।
तेइसवां मुकाबला: शास्त्री (हरिद्वार) व कुलदीप (हरियाणा) के बीच कोई नतीजा नहीं निकला।
चौबीसवां मुकाबला (महिला): आकांक्षा (कानपुर) व वैशाली (दिल्ली) का मैच बराबरी पर रहा।
पच्चीसवां मुकाबला: बाबर पठान (दिल्ली) व कुलदीप (हरियाणा) के बीच नतीजा नहीं निकला।
छब्बीसवां मुकाबला: अभिनव (सिंगरौली) व बिरबल (धतूरा) का मुकाबला बराबरी पर समाप्त हुआ।
दंगल प्रतियोगिता में स्थानीय व बाहरी पहलवानों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। महिला पहलवानों की भागीदारी ने भी दर्शकों का उत्साह बढ़ाया। आयोजन समिति ने सफल आयोजन के लिए सभी अतिथियों, खिलाड़ियों और दर्शकों का आभार व्यक्त किया।

Author

Related Articles

Back to top button