देश विदेशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

नर्मदापुरम में सनसनी: छत के बाथरूम में युवक-युवती के शव, हत्या या सुसाइड पर सस्पेंस

 

नर्मदापुरम। मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम जिले के सोहागपुर थाना क्षेत्र के भटगांव में सोमवार सुबह युवक-युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों के सिर में गोली लगी है। मामला हत्या का है या युवक ने युवती को गोली मारने के बाद खुदकुशी की, इस पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

छत पर बने बाथरूम में मिले शव

पुलिस के अनुसार, युवती की पहचान रिंकी पुरवड्या (21) पिता सुरेश पुरवड्या निवासी भटगांव के रूप में हुई है। युवक की पहचान अरुण पुरवइया (28) निवासी गोरा मचवाई, जिला रायसेन के रूप में हुई है।

दोनों के शव रिंकी के घर की छत पर बने बाथरूम में मिले। सबसे पहले रिंकी के पिता ने सुबह 7 बजे छत पर जाकर दोनों को मृत अवस्था में देखा। उन्होंने बताया कि रात करीब 12:30 बजे रिंकी छत पर दिखाई दी थी।

युवक के हाथ में मिली पिस्तौल

घटनास्थल पर पहुंचे संजू चौहान (एसडीओपी), उषा मरावी (थाना प्रभारी) और शोभापुर चौकी प्रभारी सुरेश चौहान ने मौका-मुआयना किया।

एसपी साईकृष्णा थोटा ने बताया कि दोनों के सिर में गोली लगी है। अरुण के हाथ में पिस्तौल भी बरामद हुई है। नर्मदापुरम से एफएसएल टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

हर एंगल से जांच

पुलिस प्रेम-प्रसंग, पारिवारिक विवाद और अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जाएगी।

फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि यह दोहरा हत्याकांड है या फिर हत्या के बाद आत्महत्या। गांव में घटना के बाद से दहशत और चर्चा का माहौल है।

Author

Related Articles

Back to top button