देश विदेशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

अफगानिस्तान–पाकिस्तान तनाव: रावलपिंडी, क्वेटा समेत कई ठिकानों पर हमलों का दावा

काबुल/इस्लामाबाद। अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच सैन्य तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। अफगान रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को दावा किया कि अफगान वायुसेना ने पाकिस्तान के कई सैन्य ठिकानों पर सटीक हवाई हमले किए हैं।मंत्रालय के अनुसार हमले रावलपिंडी स्थित नूर खान एयरबेस पर किए गए। इसके अलावा क्वेटा में 12वीं डिवीजन मुख्यालय और मोहमंद एजेंसी के ख्वाजाई कैंप को भी निशाना बनाए जाने का दावा किया गया है। अफगान पक्ष ने कहा कि कई अन्य सैन्य कमांड सेंटरों को भी नुकसान पहुंचाया गया है।

 

‘घुसपैठ का बदला’ बताया

अफगान रक्षा मंत्रालय का कहना है कि यह कार्रवाई पाकिस्तान की हालिया सैन्य घुसपैठ के जवाब में की गई। मंत्रालय के मुताबिक, पाकिस्तान ने हाल ही में काबुल और बगराम एयरबेस पर हमले किए थे। चेतावनी दी गई है कि यदि पाकिस्तान ने दोबारा अफगान हवाई सीमा का उल्लंघन किया तो उसे और कड़ा जवाब दिया जाएगा।

 

पाकिस्तान ने पहले की थी एयरस्ट्राइक

रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान ने शुक्रवार को काबुल और कंधार में एयरस्ट्राइक की थी, जिसके बाद अफगान सेना ने जवाबी कार्रवाई शुरू की। रावलपिंडी का नूर खान एयरबेस पाकिस्तान वायुसेना का अहम केंद्र माना जाता है।

 

हताहतों और नुकसान का दावा

अफगान रक्षा मंत्रालय ने दावा किया कि रातभर चले हमलों में 32 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए। 203 मंसूरी, 201 सिलाब और 205 अल-बद्र कॉर्प्स ने ऑपरेशन को अंजाम दिया। चार सैन्य चौकियां नष्ट होने और दो पाकिस्तानी ड्रोन मार गिराने का भी दावा किया गया है।डिप्टी प्रवक्ता सेदिकुल्लाह नसरत ने बताया कि नंगरहार, पक्तिया, खोस्त और कंधार प्रांतों में आधुनिक हथियारों और लेजर उपकरणों का इस्तेमाल किया गया।हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। ताजा घटनाक्रम के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है।

Author

Related Articles

Back to top button