मध्य प्रदेशसिंगरौली

कंपनियों से संबंधित टीएल आवेदनों की समीक्षा, समय सीमा में निराकरण के निर्देश

सिंगरौली। जिले में कार्यरत औद्योगिक कंपनियों से संबंधित टीएल (समय-सीमा) आवेदनों की समीक्षा कलेक्टर गौरव बैनल द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में की गई। बैठक में विशेष रूप से नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) जयंत, एनसीएल निगाही प्रोजेक्ट एवं महान एनर्जेन लिमिटेड से जुड़े मामलों की प्रगति पर चर्चा की गई।

विदित हो कि कलेक्टर की जनसुनवाई एवं कार्य दिवसों में विस्थापन, रोजगार, भत्ता आदि से संबंधित अनेक आवेदन संबंधित कंपनियों के विरुद्ध प्राप्त हुए थे। इन आवेदनों को समय-सीमा के भीतर निराकरण कर टीएल में प्रस्तुत करने के निर्देश पूर्व में दिए गए थे।

समीक्षा बैठक के दौरान कंपनियों द्वारा प्राप्त आवेदनों के निराकरण की जानकारी प्रगति प्रतिवेदन के माध्यम से प्रस्तुत की गई। कुछ कंपनियों ने लंबित मामलों के समाधान की जानकारी दी, जिस पर कलेक्टर ने संतोष व्यक्त करते हुए शेष प्रकरणों को शीघ्र निपटाने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि आगामी टीएल बैठक तक सभी लंबित आवेदनों का शत-प्रतिशत निराकरण कर पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जाए। बैठक में जयंत, निगाही एवं आदानी पावर के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Author

Related Articles

Back to top button