ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

करंट की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत, गांव में पसरा मातम

सिंगरौली। जनपद पंचायत देवसर अंतर्गत ग्राम पंचायत सरौंधा के ग्राम डउआडोल में बीते दिनों हुए एक दर्दनाक हादसे में 28 वर्षीय युवक की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद से परिजनों सहित पूरे गांव में शोक की लहर है।

जानकारी के अनुसार डउआडोल निवासी राजभान सिंह मरकाम के बड़े पुत्र अनिल सिंह घर में घरेलू कार्य कर रहे थे। इसी दौरान वे कटे हुए बिजली के तार की चपेट में आ गए और उन्हें तेज करंट लग गया। परिजन तत्काल उन्हें गंभीर हालत में निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवसर लेकर पहुंचे।

चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन उनकी स्थिति लगातार नाजुक बनी रही और उपचार के दौरान ही अनिल सिंह ने दम तोड़ दिया। रविवार सुबह देवसर स्थित चीरघर में शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

बताया गया है कि मृतक विवाहित थे और उनकी एक छोटी बच्ची भी है। अचानक हुए इस हादसे से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव सहित आसपास के क्षेत्र में मातम का माहौल बना हुआ है।घटना की सूचना मिलते ही जिला पंचायत सदस्य अशोक सिंह पैगाम मौके पर पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर ढांढस बंधाया और हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

Author

Related Articles

Back to top button