ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

होली मिलन समारोह में विधायक शामिल, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के समर्पण को किया नमन

सिंगरौली। अटल सामुदायिक भवन, बैढ़न में सोमवार को आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका संबद्ध भारतीय मजदूर संघ, सिंगरौली द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह परिवार सहित शामिल हुए और स्नेह, सौहार्द एवं उत्साह के साथ होली उत्सव मनाया।

समारोह के दौरान रंग-गुलाल के साथ आपसी भाईचारे और संगठनात्मक एकता का संदेश दिया गया। विधायक ने कहा कि यह आयोजन सामाजिक समरसता और पारस्परिक सहयोग का सुंदर प्रतीक है।


उन्होंने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के परिश्रम, समर्पण और सेवा भावना को नमन करते हुए कहा कि समाज के निर्माण में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस पावन अवसर को उनके साथ साझा करना आनंददायक रहा।कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं और कामना की कि रंगों का यह पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और नई ऊर्जा का संचार करे।

Author

Related Articles

Back to top button