मध्य प्रदेशसिंगरौली

नवांकुर संस्था द्वारा प्रस्फुटन समितियों का क्षमता वर्धन प्रशिक्षण आयोजित

सिंगरौली। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के मार्गदर्शन में नवांकुर संस्था केपी बैस सेवा समिति, शिवपुरवा (सेक्टर घोघरा) अंतर्गत प्रस्फुटन समितियों का क्षमता वर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम जिला समन्वयक राजकुमार विश्वकर्मा एवं ब्लॉक समन्वयक विश्वनाथ रैदास के निर्देशन में संपन्न हुआ।

प्रशिक्षण में सेक्टर अंतर्गत आने वाली सभी प्रस्फुटन समितियों के अध्यक्ष एवं सचिवों ने भाग लिया। ब्लॉक समन्वयक विश्वनाथ रैदास ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि समिति पदाधिकारियों को अपनी व्यक्तिगत एवं संगठनात्मक क्षमता बढ़ाने पर ध्यान देना चाहिए। इससे प्रस्फुटन समितियां मजबूत होंगी और गांवों के विकास कार्य प्रभावी ढंग से संचालित किए जा सकेंगे।

नवांकुर संस्था के प्रभारी उमा शंकर सिंह बैस ने कहा कि समिति सदस्यों की क्षमता में वृद्धि से गांव के समग्र विकास को गति मिलती है। उन्होंने प्रशिक्षण के माध्यम से मिली जानकारी को व्यवहार में लागू करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में प्रस्फुटन समिति के गुलाब प्रसाद बैस, सीताराम सिंह, रघुवर जायसवाल सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। आयोजन को ग्रामीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया गया।

Author

Related Articles

Back to top button