ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

रेत से भरा जब्त टिपर छुड़ाकर ले जाने के मामले में 3 गिरफ्तार, 3 आरोपी फरार

सिंगरौली। चितरंगी थाना क्षेत्र में रेत से भरे जब्त टिपर वाहन को छुड़ाकर ले जाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में अपराध क्रमांक 77/2026 के तहत धारा 305 बीएनएस में प्रकरण दर्ज किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 20 फरवरी 2026 को गश्त के दौरान वन विभाग की टीम ने रेत से भरा टिपर वाहन (UP 64 T 0381) जब्त किया था। वाहन को सुरक्षार्थ थाना चितरंगी लाया जा रहा था।

इसी दौरान थाना परिसर के पास कथित वाहन स्वामी अपने साथियों के साथ पहुंचा और चालक के माध्यम से रेत से भरा टिपर लेकर फरार हो गया।
घटना के संबंध में वन विभाग के आवेदन पर पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की। जांच के दौरान मुख्य आरोपी की निशानदेही पर अन्य आरोपियों की पहचान की गई। पुलिस ने सूर्यांश सिंह (25 वर्ष), रामेश्वर उर्फ पप्पू बैस (36 वर्ष) और विपिन द्विवेदी (34 वर्ष) को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
मामले में तीन अन्य आरोपी—रावेन्द्र अग्रहरि, हिमांशु सिंह और दीपक केवट—फिलहाल फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।

घटना में प्रयुक्त टिपर और एक एक्सयूवी 500 वाहन (MP 66 C 3830) को जब्त किया गया है। दोनों वाहनों की कुल अनुमानित कीमत करीब 13 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने शेष आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया है।

Author

Related Articles

Back to top button