पानी के अभाव में शिक्षक छात्र एवं समूह संचालक परेशान जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारी मौन…

पानी के अभाव में शिक्षक छात्र एवं समूह संचालक परेशान जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारी मौन…
सीधी सिहावल। मध्य प्रदेश के सीधी जिले के सिंहावल विधानसभा के ग्राम पंचायत मेढौली के उतरी मोहल्ले में स्थित शासकीय प्राथमिक शाला उतरी एवं शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बोदरहवा में संचालित है। जिसमें हरिजन आदिवासी एवं ओबीसी जैसें निम्न वर्ग के गरीब परिवार के बच्चें पढ़ने जातें हैं।

यह दोनों विद्यालय कैमोर पहाड़ के मध्य में स्थित है। कवरेज के दौरान जब मेरे द्वारा उस विद्यालयों में जाकर शिक्षक एवं बच्चों से बात की गई तो उनके द्वारा पूरी समस्या सुनाई गई।
वहीं विकास की बात करनें वालें राजनैतिक दलों से मेरा आग्रह है कि उस विद्यालय पर नज़र डालें क्यों वह ऐसी विद्यालय हैं जहा पर पीने के लिए पानी नही, मध्यान भोजन बनानें के लिए किचेन नही वहीं दूसरी तरफ विद्यालय परिसर पर बाउंड्री नहीं होंने की बजह से आसमाजिक तत्वों से भवन पूरी तरह से घिरा हुआ हैं।
वहीं शिक्षकों के द्वारा बताया गया कि विद्यालय के ताले भी टूट चुके हैं साथ विद्यालय में रखी बच्चों के खाने के लिए थालिया भी चोरी हो जाती है।
वहीं छोटे-छोटे नौनिहाल बच्चे विद्यालय में पढ़ने आते हैं सामने जंगल पहाड़ है जिसकी वजह से जानवरों का डर भी सताया रहता है।

जब शिक्षा जैसी व्यवस्था ग्राम वासियों को नहीं मिल पा रही है तो कैसा विकास पानी पीने के लिए दूर से लाना पड़ता है यहीं हैं विकास और किचन न होने की वजह से समूह संचालक को घर से मध्यान भोजन की व्यवस्था बनानी पड़ती है यही विकास मेरा आग्रह राजनीतिक दलों से है जहा वो आज नही पहुंच पा रहें और हर पांच साल में बोट मांगने के लिए हर घर घर हाथ जोड़ने पहुंच जाते हैं।
एक हैंड पंप था वह भी नष्ट हो चुका है कई बार विद्यालय परिवार के शिक्षकों के द्वारा PHE विभाग को जानकारी दी गई और सुधार करने की बात कही गई तो विभाग के द्वारा आश्वासन की पोटली थमाते हुए आज बन जाएगा कल बन जाएगा इस तरह से टालमटोल करते रह गए। अब स्वयं ग्रामीणों के द्वारा बनानें का प्रयास करते हुए देखा गया।
।। सिंहावल से राजबहोर केवट की रिपोर्ट ।।












