एनसीएल की अमलोरी परियोजना ने कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया शुभारंभ

सिंगरौली- नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) की अमलोरी परियोजना ने गत सोमवार को निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर ) के तहत नवानगर में “कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम” के अंतर्गत कंप्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य स्थानीय युवाओं को कौशल आधारित शिक्षा प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के 50 युवक एवं युवतियों को कंप्यूटर शिक्षा प्रदान की जाएगी। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को बेसिक कंप्यूटर ज्ञान, एमएस ऑफिस, इंटरनेट उपयोग, ई-मेल संचालन तथा डिजिटल लेन-देन से संबंधित जानकारी दी जाएगी।
इस दौरान शुभारंभ कार्यक्रम में स्टाफ अधिकारी (मा.सं.) नागेंद्र यादव, नोडल अधिकारी (सीएसआर) विवेक गौतम एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।गौरतलब है कि एनसीएल द्वारा कौशल विकास हेतु सीएसआर के तहत ऐसे अनेक प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता रहा है।











