कलश यात्रा के साथ भागवत कथा का हुआ शुभारंभ…

कलश यात्रा के साथ भागवत कथा का हुआ शुभारंभ…
वेद वृक्ष है भागवत पुराण उसका पका फल– व्यास पीठ…
संजय सिंह मझौली पोल खोल पोस्ट
शास्त्रों में वर्णित है कि वेद वृक्ष रुपी है तो भागवत पुराण कथा उसका फल है जो पेड़ से भी महत्वपूर्ण है।उक्त प्रसंग जनपद पंचायत मझौली अंतर्गत ग्राम ताला में रामचंद्र तिवारी के आवास पर उनकी माता बेटीबाई पति स्व कौशल प्रसाद तिवारी के मरणोपरांत वार्षिक स्मृति में आयोजित भागवत कथा पुराण यज्ञ के प्रथम दिवस पर शुभारंभ के अवसर पर व्यास पीठ से कथा प्रवक्ता आचार्य पवन भाई मिश्रा श्री धाम वृंदावन व तपोधम चित्रकूट के द्वारा भागवत प्रसंग में बताया गया।

बताते चलें इसके पूर्व वैदिक क्रियाओं के साथ कलश पूजन एवं कलश यात्रा का कार्यक्रम संपन्न हुआ जहां उनके आवास से गाजे बाजे,आतिशबाजी एवं भगवान के जयकारों के साथ यात्रा दुर्गा चौराहा होते हुए देवी तालाब कालिका माता मंदिर में पहुंची जहां देव पूजन के पश्चात कलश पूजन संपन्न कर जल के साथ वापस कथा स्थल पर आकर भागवत का शुभारंभ किया गया जहां श्री तिवारी के कुल गुरु रमाकांत मिश्र का व्यास पीठ में पूजन वंदन किया गया। फिर उनके आदेश अनुसार श्री महाराज के पुत्र आचार्य पवन जी महाराज द्वारा व्यास पीठ से कथा का वाचन किया गया जहां श्री तिवारी के रिश्तेदार,आचार्य, पंडित एवं ग्रामीण जन महिला पुरुष शामिल रहे। कथा के प्रथम दिवस में सनकादिक ऋषियों द्वारा सूत जी से संवाद किया गया एवं नारद जी से संवाद किया गया उसी प्रसंग में बताया गया कि वेद वृक्ष रुपी है तो भागवत पुराण की कथा उसका पका फल है।

कथा संगीतमय हो रही है जहां भागवत के साथ भजन, स्तुति सुरताल के साथ प्रस्तुत किया जाता है।संगीत मंडली में आर्गन में नंदकिशोर,हारमोनियम में महेश गौतम,तबला में राम जी एवं पैड में संतोष अपने प्रस्तुति देते हैं। कथा का शुभारंभ आज 4 नवंबर मंगलवार से हुआ है जिसका समापन 10 नवंबर 2025 एवं हवन एवं भंडारा का कार्यक्रम 11 नवंबर को निर्धारित किया गया है। कथा प्रवचन का समय दोपहर 2:00 बजे से शाम तक नित्य जारी रहेगा।












