देश विदेशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

सीएम पद छोड़ राज्यसभा जाएंगे नीतीश कुमार, सोशल मीडिया पोस्ट कर किया बड़ा ऐलान

 

पटना/नई दिल्ली। बिहार की राजनीति में पिछले 24 घंटों से चल रही अटकलों पर विराम लगाते हुए मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से स्पष्ट कर दिया है कि वे मुख्यमंत्री पद छोड़कर राज्यसभा जाने वाले हैं। उनके इस ऐलान के बाद राज्य की सियासत में हलचल तेज हो गई है।

नीतीश कुमार ने अपनी पोस्ट में लिखा कि संसदीय जीवन की शुरुआत से ही उनकी इच्छा रही है कि वे बिहार विधानमंडल के दोनों सदनों के साथ-साथ संसद के भी दोनों सदनों के सदस्य बनें। इसी क्रम में इस बार होने वाले चुनाव में वे राज्यसभा का सदस्य बनना चाहते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि बिहार में बनने वाली नई सरकार को उनका पूरा समर्थन रहेगा।

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पिछले दो दशक से अधिक समय से लोगों ने उन पर भरोसा और समर्थन बनाए रखा, जिसकी बदौलत उन्होंने बिहार और जनता की पूरी निष्ठा के साथ सेवा की। उन्होंने कहा कि जनता के विश्वास की वजह से ही बिहार विकास और सम्मान के नए आयाम स्थापित कर पाया है।

इस घोषणा के बाद पटना स्थित सीएम हाउस के बाहर समर्थकों की भीड़ जुट गई। समर्थकों ने नारेबाजी करते हुए अपने नेता के प्रति समर्थन जताया। इस दौरान पुलिस और कुछ समर्थकों के बीच हल्की नोकझोंक की स्थिति भी देखने को मिली।

इधर, नीतीश कुमार के दिल्ली की राजनीति में जाने के फैसले के बाद उनके उत्तराधिकारी को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके बेटे Nishant Kumar को बिहार की राजनीति में सक्रिय भूमिका दी जा सकती है। हालांकि इस संबंध में पार्टी या नीतीश कुमार की ओर से अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

Author

Related Articles

Back to top button