ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

ब्लैकमेल कर रुपए वसूलने वाला आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस की कार्रवाई

सिंगरौली।कोतवाली पुलिस ने ब्लैकमेल कर पैसे वसूलने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।

पुलिस के अनुसार, थाना वैढ़न में दर्ज अपराध क्रमांक 1082/25 के तहत आरोपी शुभम पाण्डेय उर्फ प्रदीप पाण्डेय उर्फ चिंटू (32 वर्ष), निवासी जिला चित्रकूट (उ.प्र.) को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

शादी का झांसा देकर की ब्लैकमेलिंग

मामले में पीड़िता ने 6 अक्टूबर 2025 को शिकायत दर्ज कराई थी कि एक अज्ञात मोबाइल नंबर से कॉल कर आरोपी ने खुद को अभिनेता बताकर बातचीत शुरू की। बाद में उसने शादी का झांसा देकर पीड़िता से आपत्तिजनक फोटो मंगाए और उन्हें वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।

आरोपी ने कई किस्तों में धमकी देकर करीब 1 लाख 5 हजार रुपए पीड़िता से ट्रांसफर कराए। इसके बाद वह अलग-अलग नंबरों से संपर्क कर 5 लाख रुपए की और मांग करने लगा। इस दौरान आरोपी ने अपने एक साथी के माध्यम से भी पीड़िता को ब्लैकमेल कराया।

तकनीकी जांच से पकड़ में आया आरोपी

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे 14 अप्रैल 2026 को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 308(2) और 3(5) के तहत कार्रवाई की गई है।

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक परिहार के नेतृत्व में पुलिस टीम के अधिकारियों और कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि ऐसे मामलों में सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध कॉल या ऑनलाइन गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को दें।

Author

Related Articles

Back to top button