भाजपा किसान मोर्चा की परिचयात्मक बैठक संपन्न
किसानों के हित में प्रभावी कार्ययोजना पर हुआ मंथन

सिंगरौली। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय, सिंगरौली में आज भाजपा किसान मोर्चा, जिला सिंगरौली की परिचयात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसान मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आत्मीय संवाद करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने तथा किसानों से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए कहा गया कि किसान देश की अर्थव्यवस्था एवं विकास की मजबूत नींव हैं। केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के कल्याण और कृषि क्षेत्र के विकास के लिए संचालित योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र किसान तक पहुँचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। किसान मोर्चा के कार्यकर्ता गांव-गांव पहुंचकर किसानों की समस्याओं को समझें और उनके समाधान के लिए प्रभावी भूमिका निभाएं।
बैठक में संगठनात्मक विषयों के साथ कृषि, खाद-बीज, सिंचाई, किसान कल्याणकारी योजनाओं एवं किसानों से जुड़े विभिन्न स्थानीय मुद्दों पर भी सार्थक संवाद हुआ। कार्यकर्ताओं से जनसेवा एवं संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने का आह्वान किया गया।
इस अवसर पर मुख्य जिलाध्यक्ष श्री सुंदरलाल शाह जी, मध्य प्रदेश शासन की राज्यमंत्री माननीय श्रीमती राधा सिंह जी, सिंगरौली विधायक श्री रामनिवास शाह जी, सीडा अध्यक्ष श्री वीरेंद्र गोयल जी, नगर निगम अध्यक्ष श्री देवेश पांडेय जी, पूर्व सीडा अध्यक्ष श्री दिलीप शाह जी, महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री श्रीमती सीमा जायसवाल जी, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष श्री प्रवेंद्र धर द्विवेदी जी, निवर्तमान जिलाध्यक्ष श्री विनोद चौबे जी, जिला महामंत्री श्री योगेन्द्र द्विवेदी जी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती ऋचा सिंह जी, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष श्री सीताराम वर्मा जी, एसटी मोर्चा जिलाध्यक्ष श्री समर बहादुर सिंह जी सहित किसान मोर्चा के जिला पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
उपस्थित प्रमुख पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में श्री योगेन्द्र मिश्रा, श्री पुष्पराज सिंह चन्देल, श्री धर्मराज सिंह बैस, श्री राजेन्द्र बैस, श्री देवी प्रसाद बैस, श्री कैलाश साहू (निगरी), श्री राकेश द्विवेदी, श्री प्रेमचन्द्र विश्वकर्मा, श्री रामाभय द्विवेदी, श्री पुष्पराज सिंह बैस, श्री राधेश्याम शाह, श्री राजेश उपाध्याय, श्री कृष्ण प्रसाद जायसवाल, श्री उमेश गुर्जर, श्री राजेन्द्र शाह, श्री सुरेश प्रसाद यादव, श्री श्यामदेव पाण्डेय, श्री प्रमोद कुमार एवं श्री सुनील कुमार दुबे (कचनी) सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।











