बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के जन्मदिन पर सिंगरौली में हुआ सुंदरकांड पाठ

कार्यकर्ताओं ने की दीर्घायु की कामना

सिंगरौली (बैढ़न)। भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के जन्मदिन के उपलक्ष्य में भाजपा जिला कार्यालय बैढ़न में भक्तिमय माहौल के बीच सुंदरकांड पाठ एवं भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया जिलाध्यक्ष सुंदर लाल शाह के नेतृत्व में जु पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

सादगी से जन्मदिन मनाने की अपील का दिखा असर

कार्यक्रम से पूर्व मीडिया से बातचीत करते हुए जिलाध्यक्ष सुंदर लाल शाह ने प्रदेश अध्यक्ष को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया था कि उनके जन्मदिन पर बड़े आयोजनों, होर्डिंग्स और बैनर-पोस्टर लगाने से परहेज किया जाए और इसे पूरी सादगी के साथ मनाया जाए। इसी अपील का सम्मान करते हुए सिंगरौली जिला इकाई ने आडंबर से दूर रहकर आध्यात्मिक रूप से सुंदरकांड पाठ और भजन-कीर्तन का आयोजन करने का निर्णय लिया।

कार्यक्रम में प्रमुख जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर मध्य प्रदेश शासन की पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री श्रीमती राधा सिंह, सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह और सिंगरौली विकास प्राधिकरण (एसडीए) के अध्यक्ष वीरेंद्र गोयल विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक सुभाष वर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रेमवती खैरवार, महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री सीमा जायसवाल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रिचा सिंह, पूर्व सीड़ा अध्यक्ष दिलीप शाह, मंडल प्रभारी अशोक शाह, ध्रुव सिंह, राजकुमार दुबे, शारदा शर्मा और सोशल मीडिया जिला संयोजक रामजी शुक्ला ने भी सहभागिता की। इसके साथ ही मंडल अध्यक्ष कमलेश वर्मा, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष सीताराम वर्मा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष समर बहादुर सिंह, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रवेंद्र धर द्विवेदी सहित युवा कार्यकर्ता अंबेश द्विवेदी, विनीत द्विवेदी, संजय द्विवेदी, प्रभांशु श्राफ, संदीप चौबे, अर्जुन शाह और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण के साथ हुआ।

Author

Related Articles

Back to top button