मध्य प्रदेशसिंगरौली

कांग्रेस सिंगरौली कार्यालय में स्व. इंद्रजीत कुमार जयंती एवं स्व. अर्जुन सिंह दाऊ साहब की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित

सिंगरौली –

जिला कांग्रेस सिंगरौली कार्यालय में पूर्व मंत्री मध्यप्रदेश शासन स्वर्गीय श्री इंद्रजीत कुमार जी की जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा अंत्योदय की भावना से किए गए उनके कार्यों का स्मरण किया।

 

कार्यक्रम उपरांत सभी कांग्रेसजन CWS आवासीय परिसर मुख्य द्वार समक्ष स्थापित पूर्व मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन स्वर्गीय अर्जुन सिंह दाऊ साहब की प्रतिमा पर पहुंचकर ब्लाक कांग्रेस कमेटी नवानगर के आयोजकत्व में उनकी पुण्यतिथि पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उपस्थित जनों ने दाऊ साहब की जाति और समुदाय से ऊपर उठकर की गई जनसेवा तथा मुख्यमंत्री रहते हुए उनके ऐतिहासिक निर्णयों और जनकल्याणकारी कार्यों को याद किया¡

 

जिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष श्री प्रवीण सिंह चौहान जी ने अपने संबोधन में कहा कि स्वर्गीय श्री इंद्रजीत कुमार जी का जीवन संघर्ष, सादगी और अंत्योदय की भावना का प्रतीक था। उन्होंने सदैव समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के अधिकार और सम्मान के लिए कार्य किया। उनका जीवन हम सभी कांग्रेसजनों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

 

उन्होंने आगे कहा कि दाऊ साहब अर्जुन सिंह ने मुख्यमंत्री के रूप में प्रदेश को नई दिशा दी। शिक्षा, सामाजिक न्याय और कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए उनके द्वारा लिए गए ऐतिहासिक निर्णय आज भी स्मरणीय हैं। उनका व्यक्तित्व राजनीति में संवेदनशीलता, समर्पण और सिद्धांतों की मिसाल है।

 

श्री चौहान जी ने कहा कि इन महान नेताओं के पदचिन्हों पर चलते हुए संगठन को मजबूत करना और जनसेवा को सर्वोपरि रखना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

 

उक्त अवसर पर पूर्व महापौर रेनु शाह; वरिष्ठ नेता नरेन्द्रचन्द्र सिंह; यूथ इण्टक के प्रदेश अध्यक्ष लाल पुष्पराज सिंह; लघु फुटकर प्रकोण्ठ प्रदेश अध्यक्ष ग्यानेन्द्र सिंह ग्यानु: सेवादल जिलाध्यक्ष रूपेशचन्द्र पाण्डेय: विद्यासागर बैश्य; रवीन्द्र द्विवेदी; सुरेश दुबे; कृण्णा सिंह परिहार; अनिल सिंह; ब्लाक कांग्रेस नवानगर अध्यक्ष पंकज पाण्डेय; मोरवा ब्लाक अध्यक्ष शेखर सिंह; बैढन ब्लाक अध्यक्ष शाहिद खान रिंकु ; शासन ब्लाक अध्यक्ष देवपति वैश्य; हिरवाह ब्लाक अध्यक्ष देवीशरण शाह; यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश सिसोदिया; शालिनी श्रीवास्तव ; लखन लाल शाह; अजय सिंह: पिछड़ा वर्ग के सुदामा कुशवाहा; बालमुकुन्द सिंह परिहार; पार्षद रामगोपाल पाल; विजय शाह ; राघवेन्द्र श्रीवास्तव ; आशुतोष सिंह; रमाशंकर सिंह; जुल्फिकार अली; अवनीश दुबे; अजय सिंह चंदेल डब्बू; देवेन्द्र सिंह; सौरभ रघुवंशी; हरिकमल वैश्य ; सत्यनारायण बैश्य; कृष्णा शाह; रमाशंकर शाह; जयकान्त महाराज; संध्या सिंह; विकास दुबे; रामपुकार शाह ; कृष्णा साकेत ; विद्यापति शाह; अखिलेश शाह; अभिजीत द्विवेदी; अतुल शुक्ला; सुरेन्द्र साकेत; विद्यासागर दुबे; प्रहलाद शाह; आर एन ओझा; विनोद पाण्डेय ; पंकज सिंह; दीपक दुबे; इत्यादि कांग्रेस और इण्टक के नेता कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Author

Related Articles

Back to top button