बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

कांग्रेस नेता भास्कर मिश्रा 6 वर्षों के लिए निष्कासित

अनुशासनहीनता और नोटिस का जवाब न देने पर पार्टी की कार्रवाई

सिंगरौली। कांग्रेस पार्टी ने संगठनात्मक अनुशासन बनाए रखने के तहत सख्त कदम उठाते हुए नेता भास्कर मिश्रा को प्राथमिक सदस्यता से 6 वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया है। यह कार्रवाई जिला कांग्रेस कमेटी शहर सिंगरौली के अध्यक्ष प्रवीण सिंह चौहान द्वारा की गई।

जानकारी के अनुसार, भास्कर मिश्रा को इससे पहले पार्टी की ओर से पांच बिंदुओं पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था, लेकिन उन्होंने निर्धारित समय सीमा के भीतर कोई जवाब प्रस्तुत नहीं किया। इसके बाद अनुशासन समिति की रिपोर्ट के आधार पर यह निर्णय लिया गया।

पार्टी के अनुसार, भास्कर मिश्रा पर आरोप है कि वे लगातार सोशल मीडिया पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणियां करते रहे और विभिन्न मामलों में पार्टी का नाम लेकर असहज स्थिति उत्पन्न करते रहे। उन्हें कई बार समझाइश दी गई, लेकिन उनके व्यवहार में सुधार नहीं हुआ।

कांग्रेस संगठन ने स्पष्ट किया है कि निष्कासन के बाद यदि भास्कर मिश्रा पार्टी के नाम, प्रतीक या झंडे का उपयोग करते पाए जाते हैं, तो उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।

इस कार्रवाई को संगठन में अनुशासन और मर्यादा बनाए रखने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

Author

Related Articles

Back to top button