बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

रोडरेज बना जानलेवा: घायल युवक गौरव सिंह की इलाज के दौरान मौत, 4 आरोपी गिरफ्तार

ओवरटेक के विवाद में स्कॉर्पियो से कुचलने का आरोप, अब हत्या की धाराएं जुड़ेंगी

सिंगरौली। जिले के जयंत चौकी क्षेत्र में 4 अप्रैल को हुई रोडरेज की घटना ने दुखद मोड़ ले लिया है। इस मामले में गंभीर रूप से घायल युवक गौरव सिंह की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत के बाद पुलिस अब आरोपियों पर हत्या सहित अन्य गंभीर धाराएं जोड़ने की तैयारी कर रही है।

मामूली विवाद से बढ़ी वारदात
जानकारी के अनुसार, घटना जयंत क्षेत्र स्थित वीवीसी (VVC) ऑफिस के पास हुई थी। सड़क पर ओवरटेक को लेकर फरियादी नितेश अग्रहरी और उसके साथियों की दूसरे पक्ष से कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते गाली-गलौज और मारपीट में बदल गई।

स्कॉर्पियो से कुचलने का आरोप
विवाद के दौरान आरोप है कि आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से गौरव सिंह के ऊपर स्कॉर्पियो वाहन चढ़ा दिया। गंभीर रूप से घायल गौरव को पहले एनसीएल नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत नाजुक होने पर उसे लखनऊ रेफर किया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई
घटना के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महज 12 घंटे के भीतर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वारदात में प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन भी जब्त कर लिया गया है।थाना प्रभारी अर्चना द्विवेदी ने बताया कि घायल युवक की मौत के बाद अब मामले में और भी गंभीर धाराएं जोड़ी जा रही हैं तथा प्रकरण की विस्तृत जांच जारी है।

Author

Related Articles

Back to top button