मध्य प्रदेशसिंगरौली

अमर बहादुर कुशवाहा ओबीसी महासभा के जिला महासचिव नियुक्त

सिंगरौली: सिंगरौली के प्रतिष्ठित व्यवसायी और योगा परिवार के वरिष्ठ सदस्य अमर बहादुर कुशवाहा को ओबीसी महासभा जिला सिंगरौली का महासचिव नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति राष्ट्रीय कोर कमेटी और कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष की सहमति से कार्यकारी जिला अध्यक्ष मुकेश कुमार साहू द्वारा की गई है।

संगठन ने आशा व्यक्त की है कि अमर बहादुर कुशवाहा पिछड़ा वर्ग के संवैधानिक अधिकारों, अनुशासन और मर्यादा को बनाए रखते हुए सभी धर्म-जातियों का सम्मान करेंगे। अपनी नियुक्ति पर आभार व्यक्त करते हुए श्री कुशवाहा ने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, वे उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाएंगे।

Author

Related Articles

Back to top button