बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

महिला को धमकाकर वीडियो बयान दिलाने का आरोप, सरई थाने में शिकायत दर्ज

सिंगरौली। जिले के सरई थाना क्षेत्र में एक महिला द्वारा डराने-धमकाने और जबरन वीडियो बयान दिलाने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है।शिकायत के अनुसार, आवेदिका अर्चना मिश्रा, जो स्वर्गीय राजेश मिश्रा की पत्नी हैं, ने आरोप लगाया है कि राजेश जायसवाल और नीरज भारती उनके घर पहुंचे और उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित करते हुए दबाव बनाया। आरोप है कि दोनों ने महिला से एक वीडियो बयान दिलाने की कोशिश की, जिसमें वही बातें बोलने को कहा गया जो वे सिखा रहे थे।

पीड़िता का कहना है कि आरोपियों ने धमकी दी कि यदि उन्होंने उनकी बात नहीं मानी तो उन्हें मिलने वाली शासकीय सहायता, संबल योजना की राशि और दुर्घटना क्लेम रुकवा दिया जाएगा। साथ ही यह भी कहा गया कि उनकी “ऊपर तक पहुंच” है।शिकायत में यह भी उल्लेख है कि आरोपियों ने पूर्व में हुए एक सड़क जाम के दौरान मिले पैसों में हिस्सा नहीं देने का आरोप लगाते हुए दबाव बनाया।

महिला ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्रवाई करने और अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। फिलहाल सरई पुलिस मामले की जांच कर रही है और प्राप्त शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Author

Related Articles

Back to top button