बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

सिंगरौली में अवैध शराब का खुलासा, आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

सिंगरौली। जिले में अवैध शराब के कारोबार को लेकर एक बार फिर बड़ा मामला सामने आया है। बैढ़न क्षेत्र से अवैध शराब की सप्लाई किए जाने का आरोप है, जिसे ग्रामीणों ने मौके पर पकड़ लिया। इस घटना के सामने आने के बाद आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं।

स्थानीय सूत्रों और वायरल वीडियो के अनुसार, पकड़ी गई शराब का कनेक्शन बैढ़न की एक दुकान से जुड़ा बताया जा रहा है। हालांकि इस संबंध में अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन ग्रामीणों का दावा है कि क्षेत्र में लंबे समय से इस तरह का अवैध कारोबार जारी है और शिकायतों के बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही।

इस मामले में जिला आबकारी अधिकारी सतीश कश्यप की भूमिका को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं। लोगों का कहना है कि इतने बड़े स्तर पर अवैध शराब का नेटवर्क बिना विभागीय जानकारी के संभव नहीं है।ग्रामीणों ने स्वयं पहल करते हुए अवैध शराब को पकड़कर प्रशासन को सूचना दी। अब क्षेत्रवासियों की नजर प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाते हैं या मामला ठंडे बस्ते में चला जाता है।

यह घटना न केवल अवैध कारोबार की पोल खोलती है, बल्कि प्रशासनिक जवाबदेही पर भी सवाल खड़े करती है। मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग तेज हो गई है।

Author

Related Articles

Back to top button