बैढ़न जोन में जनगणना कार्य में संलग्न अधिकारियो कर्मचारियो को प्रशिक्षण 15 से 17 अप्रैल तक
अनुपस्थित रहने संबंधितो के विरूद्ध होगी अनुशासनात्मक कार्रवाही

सिंगरौली- आगामी जनगणना कार्य को सुचारू और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने हेतु ’नगर जनगणना अधिकारी ज्योति सिंह’ के निर्देशन में जनगणना कार्य को सफल बनाने की जिम्मेदारी ’वैढन जोन में जनगणना प्रभारी एच.एम. श्रीवास्तव’ को सौंपी गई है, जो प्रशिक्षण और फील्ड वर्क की पूरी निगरानी करेंगे।
नगरीय क्षेत्र के वैढन जोन में संलग्न प्रगणकों और सुपरवाइजरों के लिए विशेष प्रशिक्षण का आयोजन 15 अप्रैल से 17 अप्रैल तक अंग्रणी महाविद्यालय बैढ़न के विज्ञान भवन में आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण कार्य प्रातः ’9:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित होगा। जिसमें बैढ़न जोन में सलग्न 167 प्रगणक एवं सुपरवाइजर’ को जनगण कार्य का प्रशिक्षण दिया जायेगा। जनगणना प्रभारी बैढ़न जोन ’एच.एम. श्रीवास्तव’ ने बताया कि सभी विभाग प्रमुखों, प्रगणकों और सुपरवाइजरों के व्हाट्सएप ग्रुप में आदेश प्रसारित कर दिया गया है।
साथ ही सभी को व्यक्तिगत मोबाइल नंबर पर भी सूचित किया गया है कि वे प्रशिक्षण में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें। उन्होने कहा है कि जनगणना एक अत्यंत महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है। बैढ़न जोन में तैनात सभी 167 कर्मचारी समय से प्रशिक्षण में शामिल होकर कार्य की बारीकियां सीखें। यदि कोई भी कर्मचारी प्रशिक्षण के दौरान अनुपस्थित पाया जाता है, तो जिला जनगणना अधिकारी के निर्देशानुसार उनके विरुद्ध तत्काल कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।













