बूढ़ी माई मंदिर एवं एक आवास में हुई का खुलासा कर मोरवा पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा, सम्मानित हुई पूरी टीम

सिंगरौली। मोरवा थाना क्षेत्र में बूढ़ी माई मंदिर एवं एक आवास में हुई चोरी की घटनाओं का पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सफल खुलासा कर दिया। दोनों मामलों में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी गया सामान बरामद किया है। घटना के शीघ्र खुलासे के बाद पुलिस टीम का मंदिर समिति द्वारा सम्मान भी किया गया।पुलिस के अनुसार 10 अप्रैल को अज्ञात चोरों ने बूढ़ी माई मंदिर में घुसकर देवी की चरण पादुका एवं अन्य पूजन सामग्री चोरी कर ली थी, जिससे क्षेत्र में आक्रोश फैल गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा तथा एसडीओपी गौरव पाण्डेय के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक कपूर त्रिपाठी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।
जांच के दौरान पुलिस ने आकाश पनिका (20) को हिरासत में लिया, जिसने मंदिर में चोरी करना स्वीकार किया। उसकी निशानदेही पर चोरी गया सामान बरामद कर लिया गया। वहीं, दूसरे मामले में आदतन अपराधी विकास बाल्मिक (22) को गिरफ्तार किया गया, जिसने एनसीएल कॉलोनी स्थित एक मकान में चोरी करना कबूल किया। पुलिस ने दोनों मामलों में करीब 1 लाख रुपये का मशरूका बरामद किया है।
पुलिस टीम का हुआ सम्मान
चोरी की घटनाओं का 24 घंटे के भीतर खुलासा होने पर बूढ़ी माई मंदिर सेवा समिति द्वारा मंदिर प्रांगण में मोरवा पुलिस टीम का सम्मान किया गया। इस दौरान एसडीओपी गौरव पाण्डेय एवं थाना प्रभारी कपूर त्रिपाठी सहित पूरी टीम को सम्मानित किया गया।
कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम
इस पूरी कार्रवाई में निरीक्षक कपूर त्रिपाठी के साथ सहायक उपनिरीक्षक सुनील दुबे, उमेश अग्निहोत्री, प्रवीण मरावी, संतोष सिंह, संजीत सिंह, प्रधान आरक्षक श्यामसुंदर बैस, त्रिभुवन मिश्रा, अर्जुन सिंह, रामकुमार बागड़ी, आरक्षक संजीव सिंह, तुलसीराम मालीवाड़, ऋषि सिंह एवं अरविंद यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
समारोह में मंदिर समिति के अध्यक्ष विनय कुमार सिंह सहित प्रवीण तिवारी, शेखर सिंह, विनोद कुरूवंशी, चंद्रिका वर्मा, आशीष गुप्ता, राजेश्वर बैस, भगवान दास वैस और राजेश गुप्ता सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। वक्ताओं ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए टीम को बधाई दी।













