ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

अवैध रेत खनन पर बड़ी कार्रवाई, 3 पोकलेन मशीनें जब्त

सिंगरौली। जिले में अवैध रेत खनन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। कलेक्टर गौरव बैनल के निर्देश पर संयुक्त टीम ने ग्राम हरदी स्थित रेत खदान में छापेमारी कर स्वीकृत क्षेत्र से बाहर खनन करते पाए जाने पर 3 पोकलेन मशीनों को जब्त कर लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सहकार ग्लोबल के पक्ष में स्वीकृत हरदी रेत खदान की जांच के दौरान यह सामने आया कि निर्धारित सीमा से बाहर अवैध रूप से रेत उत्खनन किया जा रहा था। लंबे समय से मिल रही शिकायतों के आधार पर खनिज, पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर सघन जांच की, जिसमें नियमों के उल्लंघन की पुष्टि हुई।

संयुक्त टीम की कार्रवाई
यह पूरी कार्रवाई खनिज अधिकारी आकांक्षा पटेल और अनुविभागीय अधिकारी देवसर के मार्गदर्शन में सहायक खनिज अधिकारी सुशील चौरसिया की मौजूदगी में की गई। टीम ने मौके का पंचनामा तैयार करते हुए अवैध खनन में प्रयुक्त 3 पोकलेन मशीनों को जब्त कर लिया।

आगे होगी सख्त कार्रवाई
प्रशासन अब अवैध रूप से निकाली गई रेत की मात्रा का आकलन कर रहा है। रिपोर्ट के आधार पर मध्य प्रदेश रेत खनिज नियम 2019 के तहत संबंधित पक्ष पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि जिले में अवैध खनन और नियमों के उल्लंघन पर आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Author

Related Articles

Back to top button