ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

एनटीपीसी विंध्याचल में डॉ बी आर अम्बेडकर जी की 135वीं जयंती पर दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि

सिंगरौली- एनटीपीसी विंध्याचल द्वारा डॉ बी आर अम्बेडकर जी की 135वीं जयंती के अवसर पर विविध कार्यक्रमों का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया। भारतीय संविधान के शिल्पकार बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कार्यक्रम की शुरुआत उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस अवसर पर परियोजना प्रमुख (विंध्याचल)श्री संजीब कुमार साहा ने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कार्यक्रम का नेतृत्व किया।


इस अवसर पर वरिष्ठ अधिकारीगण श्री ए के राजकुमार (महाप्रबंधक, प्रचालन एवं अनुरक्षण), श्री एम सुरेश (महाप्रबंधक, मेंटेनेंस एवं एडीएम), डॉ. बी के भराली (महाप्रबंधक, चिकित्सा), श्री देबब्रत त्रिपाठी (महाप्रबंधक, तकनीकी सेवाएं एवं परियोजना) एवं श्रीमती रूमा दे शर्मा, मानव संसाधन प्रमुख (विंध्याचल) सहित विभिन्न विभागाध्यक्षों, यूनियन एवं एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने भी बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित की। सभी की सहभागिता ने उनके प्रति सामूहिक सम्मान एवं आदर को दर्शाया।

कार्यक्रम के अंतर्गत लगभग 500 प्रतिभागियों की एक भव्य एवं उत्साहपूर्ण रैली का आयोजन किया गया, जिसमें कर्मचारियों, उनके परिजनों, विद्यालयों के प्राचार्यों, शिक्षकों, यूनियन प्रतिनिधियों एवं लगभग 250 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। डॉ अम्बेडकर के जीवन एवं आदर्शों को दर्शाती विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत आकर्षक झांकियों ने रैली को और अधिक जीवंत बना दिया। न्याय, समानता एवं सशक्तिकरण के नारों से पूरा विंध्याचल टाउनशिप गुंजायमान हो उठा, जिसने नई पीढ़ी के बीच बाबा साहेब के विचारों की प्रासंगिकता को सुदृढ़ किया।

कार्यक्रम का समापन डॉ अम्बेडकर जी के अमूल्य विचारों एवं सिद्धांतों के स्मरण के साथ हुआ। इस अवसर पर एनटीपीसी विंध्याचल ने समावेशिता, सामाजिक समानता एवं राष्ट्र निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को पुनः दोहराया। यह आयोजन उन मूल्यों का सशक्त प्रतीक रहा, जो संगठन को मार्गदर्शित करते हुए एक न्यायपूर्ण एवं समतामूलक समाज की दिशा में प्रेरित करते हैं।

Author

Related Articles

Back to top button